श्रीखंड रेसिपी | घर पर बनाएं स्वादिष्ट और ठंडा Shrikhand Recipe in Hindi

Description:
घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट श्रीखंड। जानिए Shrikhand Recipe in Hindi, सामग्री, बनाने की विधि और परफेक्ट टिप्स के साथ।

untitled design (95)

📝 परिचय

ब्रज क्षेत्र जैसे मथुरा और वृंदावन में गर्मियों के दिनों में लोग श्रीखंड के चटकारे लेकर अपने गले को ठंडक पहुंचाते हैं। दही से बनी यह स्वादिष्ट मिठाई कान्हा की याद भी दिला देती है—कैसे वे माखन और दही की मटकी को बड़े प्रेम से तोड़ा करते थे। श्रीखंड का स्वाद न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि मन को भी शांति और आनंद से भर देता है। जानिए ब्रज में घर-घर में बनने वाले श्रीखंड की आसान विधि Brijwasi Vyanjan with Seema के साथ।श्रीखंड मथुरा वृन्दावन में बहुत लोकप्रिय है। यह दही से बनने वाली एक ठंडी, मीठी और क्रीमी डिश है, जिसे गर्मियों में खास तौर पर पसंद किया जाता है।

untitled design (98)

अगर आप घर पर हल्की, हेल्दी और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो श्रीखंड एक बेहतरीन विकल्प है।

🧾 सामग्री (Ingredients for Shrikhand)

  • 500 ग्राम फुल क्रीम दही
  • 100–120 ग्राम पिसी हुई चीनी
  • 4–5 इलायची (पाउडर)
  • 8–10 केसर के धागे
  • 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
  • 10–12 बादाम (कटे हुए)
  • 10–12 पिस्ता (कटे हुए)

👩‍🍳 श्रीखंड बनाने की विधि (Shrikhand Recipe Step-by-Step)

1️⃣ दही को गाढ़ा करें (Hung Curd बनाएं)

दही को एक साफ मलमल के कपड़े में बांधकर 6–8 घंटे के लिए लटका दें,

ताकि सारा पानी निकल जाए।


2️⃣ केसर तैयार करें

केसर को गुनगुने दूध में 10 मिनट के लिए भिगो दें, इससे रंग और खुशबू बढ़ जाती है।

3️⃣ गाढ़ा दही को फेंट लें

अब बचा हुआ गाढ़ा दही को एक बर्तन में लेकर अच्छे से फेंट लें, ताकि वह क्रीमी और स्मूद बन जाए।


4️⃣ मिठास और फ्लेवर मिलाएं

इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें।


5️⃣ ड्राई फ्रूट्स डालें

कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्के से मिलाएं।

6️⃣ ठंडा करें और सर्व करें

श्रीखंड को 1–2 घंटे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर सर्व करें।


🍽️ सर्व करने का तरीका

  • श्रीखंड परोसने से पहले
  • ऊपर से केसर और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं
  • ठंडा-ठंडा सर्व करने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है

💡 परफेक्ट श्रीखंड बनाने के टिप्स

✔️ हमेशा ताजा दही का उपयोग करें
✔️ दही ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए
✔️ दही जितना गाढ़ा होगा, श्रीखंड उतना ही स्वादिष्ट बनेगा
✔️ ज्यादा स्मूद टेक्सचर के लिए मिक्सर का उपयोग करें


👉 नमकीन स्नैक के लिए Aloo Samosa Recipe भी जरूर ट्राई करें।

🥭 श्रीखंड के वैरिएशन

👉 आम श्रीखंड (Mango Srikhand)

इसमें आम का पल्प मिलाकर एक नया स्वाद तैयार किया जाता है।

👉 केसर-पिस्ता श्रीखंड

अधिक केसर और पिस्ता डालकर अधिक फ्लेवर पाएं।

❓ FAQ (सबाल आपके जबाब हमारे)

Q1. श्रीखंड किससे बनता है?
👉 श्रीखंड दही (Hung Curd) से बनाया जाता है।

Q2. क्या श्रीखंड हेल्दी है?
👉 हां, यह दही से बनता है इसलिए इसमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है।

Q3. श्रीखंड कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
👉 इसे 2–3 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है।


🔚 निष्कर्ष

श्रीखंड एक आसान, स्वादिष्ट और ठंडी मिठाई है, जिसे आप घर पर बहुत कम सामग्री में बना सकते हैं। यह गर्मियों के लिए एक परफेक्ट डेजर्ट है और हर किसी को पसंद आता है।

यह रेसेपी बृजवासी व्यंजन विथ सीमा की है

1 thought on “श्रीखंड रेसिपी | घर पर बनाएं स्वादिष्ट और ठंडा Shrikhand Recipe in Hindi”

  1. Pingback: आलू समोसा रेसिपी (Holi Special) - Brijwasi Vyanjan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *